Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग कोरबा.. NTPC की सात इकाईयाँ अचानक हुई ठप्प, आधारित राज्यों में विद्युत आपूर्ति बाधित
ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फॉल्ट आया...

कोरबा। जिले में स्थापित एनटीपीसी के पावर प्लांट में ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद प्लांट की सभी सातों इकाईयां अचानक उत्पादन से बाहर हो गईं। सातों यूनिट के बंद होने से पावर स्टेशन में 2600 मेगावॉट बिजली का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। एक साथ इतनी बड़ी क्षमता के बिजली उत्पादन के बंद होने से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए एनटीपीसी और संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक पावर ग्रिड कॉरपोरेशन की एक टीम जमनीपाली स्टेशन में ब्रेकर टेस्टिंग का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। बताया जा रहा है कि जमनीपाली स्टेशन की पावर ट्रांसमिशन लाइन और इससे जुड़ी स्टेशन की इकाइयों में अचानक जर्क आया। इस तकनीकी समस्या के बाद एनटीपीसी जमनीपाली पावर स्टेशन की सातों यूनिट एक साथ उत्पादन से बाहर हो गईं। देखते ही देखते पूरे स्टेशन से बिजली उत्पादन बंद हो गया। एनटीपीसी जमनीपाली स्टेशन में कुल सात उत्पादन इकाइयां स्थापित हैं। इनमें 200-200 मेगावॉट की तीन यूनिट और 500-500 मेगावॉट की चार यूनिट शामिल हैं। इन सातों इकाइयों से कुल 2600 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है। सभी यूनिट बंद होने के बाद इतनी बड़ी क्षमता का उत्पादन फिलहाल ठप है।जमनीपाली स्टेशन से उत्पादित बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा तक पहुंचाई जाती है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली को भी बिजली आपूर्ति की जाती है।स्टेशन में आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद इन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। हालांकि आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं और सुधार कार्यों पर काम किया जा रहा है। तकनीकी गड़बड़ी का असर एनटीपीसी की आवासीय कॉलोनी पर भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि बिजली उत्पादन ठप होने के बाद एनटीपीसी कॉलोनी में भी ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है।पावर स्टेशन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। टीम खराबी के कारणों की जांच के साथ-साथ स्टेशन की सातों इकाइयों को दोबारा उत्पादन में लाने के लिए काम कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती 2600 मेगावॉट की उत्पादन क्षमता को जल्द से जल्द बहाल करना है। सातों यूनिट कब तक दोबारा उत्पादन शुरू करेंगी, यह तकनीकी जांच और सुधार कार्य पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आपको बता दे कोरबा स्थित एनटीपीसी के पाॅवर स्टेशन में ऐसी बड़ी तकनीकि खराबी पहले कभी नहीं आई है, जिससे कि संयंत्र के सभी 7 यूनिट पूरी तरह से उत्पादन से बाहर हुए हो, लिहजा एनटीपीसी प्रबंधन के लिए एक साथ ठप्प हुए सभी सातों यूनिटों को फिर से उत्पादन में लाने की बड़ी चुनौती है।

 

प्रबंधन की तरफ से जारी संक्षिप्त प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आज PGCIL बे में एक ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फॉल्ट आ गया, जो PGCIL कर रहा था। इस वजह से, NTPC कोरबा की सभी जेनरेटिंग यूनिट ट्रिप हो गईं। जेनरेटिंग यूनिट्स को ठीक करने और फिर से चालू करने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है और अभी चल रहा है। यूनिट्स को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ठीक करने का प्रोसेस आज देर रात पूरा होने की उम्मीद है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here