17
views
views
मानिकपुर पुलिस की सक्रियता से बड़ा हादसा टला
कोरबा। देर रात नगर के मुड़ापार क्षेत्र में एसईसीएल (SECL) अस्पताल के समीप अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित एक दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, SECL अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। अचानक एक दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते या आग पर काबू पाते, सूखी लकड़ियों और दुकानों में रखे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकानों का सारा सामान मलबे और राख में तब्दील हो गया। घटना की सुचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपने दल के साथ मौके पर आग बुझाते नजर आएगा वही आस पास के लोगो भी मौजूद थे।
