views
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सोमवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और उनके हाथ में रखा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना के समय श्री कौशिक अकेले थे। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुट गए। सुबह-सुबह मोबाइल लूट की इस वारदात के बाद अब पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
