Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेक,,,,दो पंचों के गांव से लापता हो जाने पर लिया गया निर्णय , करूमहुआ अविश्वास प्रस्ताव पर लगा ग्रहण,.तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव को किया निरस्त..
रजगामार चौकी प्रभारी की कार्यशैली से ग्रामीणों में है आक्रोश

कोरबा जिले के करूमहुआ गांव की एक महिला पंच पति और बच्चे के साथ लापता हो गई थी उसके परिजनों ने वर्तमान सरपंच पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तमाम थानों और पुलिस अधीक्षक तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी लेकिन महिला पंच वापस नहीं लौटी,आज ही ग्राम सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना था। सुबह ही एक और महिला पंच लापता हो गई। गांव में भयंकर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तब ग्रामीण और पंचों ने वास्तविक स्थिति से सबको अवगत कराया। भैस्मा तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग को निरस्त कर दिया। 

ये प्रक्रिया तो निरस्त हो गई लेकिन इस पुरे मामले में रजगामार चौकी प्रभारी श्रीमान खुटे जी की भूमिका कई प्रश्नों क़ो जन्म देती है शायद यही कारण है की इस पुलीसिया व्यवहार के चलते ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।

25 March 2026

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here