Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
ब्रेकिंग न्यूज: – 24 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या, घर पर ही खून से लथपथ मिली लाश,दीपका थाना क्षेत्र का मामला ….
फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड मौक़े पर

कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय युवती रानू साहू की अज्ञात हमलावर ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान रानू साहू (24 वर्ष), पिता रामकुमार साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को घर के भीतर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को जांच के लिए बुलाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हर संभावित पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

 

इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here