views
कोरबा में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा माँ सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती का आयोजन 10 जुलाई को सायं 5 बजे से किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के लिये यथोचित व्यवस्था की गयी थी।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा हसदेव नदी, हसदेव की सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने तथा तट के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा पर आयोजित की जायेगी, इसी क्रम में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर 10 जुलाई 2025 को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव आरती की गयी।आरती में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी मुख्य यजमान के रूप में सहभागी हुए और विशिष्ट यजमान, परशुराम ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता बृजेश कुमार शुक्ला, राजपूत क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ठाकुर, झेरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष रिखी राम यादव व कनौजिया राठौर समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम राठौर सहभागी हुए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहभागी हुए।
नमामि हसदेव सेवा समिति’ की कार्यकारिणी घोषित
संरक्षक- श्रेष्ठ सिह ठाकुर
अध्यक्ष – चन्द्र किशोर श्रीवास्तव
कार्यकारी अध्यक्ष – रणधीर पाण्डेय
उपाध्यक्ष- नरेश कुमार अरोरा
उपाध्यक्ष – रविन्द्र कुमार पारासर
उपाध्यक्ष – शैलेश पाण्डेय
सचिव — यशवंत कुमार मिश्रा
सयुक्त सचिव- सुखविन्दर सिंह धंजल
संयुक्त सचिव- कीर्ति कुमार अग्रवाल
सयुक्त सचिव- श्री विजय कुमार राठौर
कोषाध्यक्ष – दीपक कुमार अग्रवाल
सह कोषाध्यक्ष- श्री शिवम पाण्डेय
आचार्य प्रमुख- पं. रविशंकर मिश्रा
आचार्यसह प्रमुख – पं. मोहनधर दीवान
पर्यावरण प्रमुख – प्रकाश सिंह चाहल
स्वच्छता प्रमुख – संजय पाण्डेय
आरोग्य जनजागरण प्रमुख – डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा
हनुमान चालीसा पाठ प्रमुख- अखिलेश भारती
हनुमान चालीसा पाठ सह प्रमुख- मनीष मैत्री होंगें।
