Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेक.... क्या हुआ ज़ब सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक,,, और फिर अस्पताल में जो हुआ
आप ऐसा कभी न करे

जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक गले में सांप डालकर बाइक चलाते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान सांप ने युवक को काट लिया था। इसके बाद युवक ने सांप को गले में ही डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर तक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, युवक को सांप ने काट लिया था।इसके बाद उसने सांप को अपने गले में डाल लिया, ताकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सांप की पहचान कर सकें और उसी के अनुसार उपचार किया जा सके। हालांकि, गले में जिंदा सांप डालकर बाइक चलाने का यह तरीका बेहद खतरनाक था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके गले में सांप लिपटा हुआ है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए।

 

घटना पखांजूर क्षेत्र की बताई जा रही है। सांप के काटने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। सांप की पहचान होने से इलाज में मदद मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक सांप के काटने की स्थिति में उसे पकड़कर या शरीर के पास रखकर अस्पताल ले जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here