views
वार्ड क्रमांक 15 परिवहन नगर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता मनोज अग्रवाल के समर्थन में जनसैलाब, सघन जनसंपर्क में जनता का जबरदस्त उत्साह
कोरबा। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर साफ नजर आने लगी है। वार्ड क्रमांक 15 परिवहन नगर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता मनोज अग्रवाल के समर्थन में लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सघन जनसंपर्क किया, जहां नागरिकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और भाजपा के पक्ष में मतदान का भरोसा दिलाया।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता मनोज अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी वादे नहीं करती, बल्कि उन पर अमल कर जनता को सुविधाएं मुहैया कराती है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनके वार्ड पार्षद बनने के बाद सीवरेज, स्वच्छता, पक्की सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाएगा।
इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वार्ड के हर गली-मोहल्ले में "फिर से भाजपा, फिर से विकास" के नारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर नागरिकों ने फूल-मालाओं से भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और समर्थन जताया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण नगर निगम की स्थिति बदहाल हो गई थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद शहर में विकास कार्यों को फिर से गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता मनोज अग्रवाल को जिताना सिर्फ एक व्यक्ति को पार्षद बनाना नहीं, बल्कि पूरे वार्ड के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को सशक्त करना है।
स्थानीय निवासियों ने भाजपा की नीतियों और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आम जनता के विकास और सुविधा के लिए काम करती है। कई लोगों ने भाजपा सरकार द्वारा दी गई प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल योजना जैसी सुविधाओं की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा सरकार के रहते शहर और वार्ड का समुचित विकास होगा।
गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है और जनसंपर्क के दौरान जो माहौल दिखा, उससे साफ है कि जनता भाजपा को भारी मतों से जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की जीत तय मानी जा रही है और वार्ड में "कमल" खिलने वाला है।