582
views
views
ब्रेकिंग न्यूज़: डिलाइट क्लॉथ में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप
कोरबा: शहर के मुख्य मार्ग में पुराना बस स्टैंड के नजदीक रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित डिलाइट क्लॉथ में रविवार देर रात लगभग सवा ग्यारह बजे आग लग घटना गई। सूचना मिलते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी भीषण आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रह हैं।
बता दे कि जिस वक्त यहां आग लगी, दुकान बंद हो चुकी थी और संचालक सहित कर्मचारी घर जा चुके थे। एकाएक आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
मौके पर पुलिस पहुंच गई और दमकल की गाड़ियां भी पहुंच चुकी है। आग कैसे लगी इसका कारण अभी पता नहीं लगा है। आग दुकान की अंदर फैल चुकी है।
15 July 2024
