91
views
views
आत्मीय स्वागत हुआ
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कोरबा प्रवास के दौरान राजनीतिक मेलजोल का खास नजारा देखने को मिला। व्यस्त कार्यक्रम के बीच साव नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निज निवास पहुंचे। यहां अग्रवाल और उनके परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।साव ने परिवार के साथ आत्मीय मुलाकात की और दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान संगठन एवं स्थानीय गतिविधियों को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री का स्थानीय भाजपा नेता के घर पहुंचना कोरबा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, दिव्यानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
