Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। दुर्ग जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार कथित कुरियर असीम दास के पिता सुशील दास ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कुएं से शव को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वह काफी दिनों से तनाव में थे. अंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक असीम दास के पिता सुशील दास करीब पांच साल से अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में रूपेश गौतम के फॉर्म हाउस में चौकीदारी का काम करते थे. वह फॉर्म हॉउस में बने कमरे में ही रहते थे. सोमवार की रात को करीब 11:30 बजे घर से निकले और फॉर्म हाउस में मौजूद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को वह कमरे में नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई. कुएं में झांककर देखा गया तो उनकी लाश तैरती नजर आई. इसके बाद अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया. सुशील दास के शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं.

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here