Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
मारपीट करने वाले पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने से कांपे पुलिस के हाथ, टॉवर पर पीड़ित के चढ़ते ही आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…

दुर्ग। कांग्रेस पार्षद और उसके बेटे द्वारा की गई पिटाई के बाद कार्रवाई करने में पुलिस की कोताही से आहत पीड़ित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. मामला बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद पीड़ित मोबाइल टॉवर से नीचे उतरा. मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर स्थानीय सांसद विजय बघेल ने सवाल उठाया है.

जानकारी के अनुसार, वार्ड 64 सेक्टर 10 के कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने सतपाल सिंह की 3 दिन पहले सेक्टर 9 चौक पर जमकर मारपीट कर दी थी. मामले में पीड़ित सतपाल सिंह ने भिलाई कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उसके पुत्र अमन सोनी ने विधानसभा चुनाव में काम करने को लेकर पहले उसके साथ गाली-गलौज करने के बाद मारपीट करते हुए उसकी पगड़ी खींच दी थी.

मामला बढ़ता देख पुलिस ने सुबह दोनों आरोपी पिता-पुत्र को सेक्टर-10 स्थित निवास से गिरफ्तार किया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद जब सतपाल सिंह को टॉवर से नीचे उतारा गया. सतपाल सिंह के टॉवर से नीचे उतरते ही उन्हें पुलिस मेडिकल के लिए ले गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने सतपाल से फोन पर बात की. सांसद विजय बघेल ने पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाए.

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here