Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
जादू-टोने के शक में 8 दिन में 4 हत्याएं:2 महिलाओं का गला घोंटा, एक की हंसिया से काटी गर्दन; कांग्रेस कार्यकर्ता का भी मर्डर
जादू-टोने के शक में 8 दिन में 4 हत्याएं:2 महिलाओं का गला घोंटा, एक की हंसिया से काटी गर्दन; कांग्रेस कार्यकर्ता का भी मर्डर

जादू-टोने के शक में 8 दिन में 4 हत्याएं:2 महिलाओं का गला घोंटा, एक की हंसिया से काटी गर्दन; कांग्रेस कार्यकर्ता का भी मर्डर

छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में पिछले 8 दिन में तीन महिलाओं समेत एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। जशपुर में हंसिया से महिला का गला काटा और कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर जान ले ली। वहीं बलरामपुर और सूरजपुर में महिलाओं की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इन मामलों में अब तक 7 लोगों गिरफ्तारी की है।

 

कब कहां हुई हत्या ?

  1. 13 नवंबर, ​बलरामपुर- 1 महिला की हत्या, 2 लोगों की गिरफ्तारी
  2. 14 नंवबर, जशपुर- 1 महिला की गला रेतकर हत्या, 1 आरोपी की गिरफ्तारी
  3. 16 नवंबर, जशपुर- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, 3 आरोपियों की गिरफ्तारी
  4. 18 नवंबर, सूरजपुर- 1 महिला की हत्या, एक की गिरफ्तारी

पहली वारदात-

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में 13 नवंबर को दीपावली की रात दो युवकों ने टोनही होने के शक पर विशेष संरक्षित जनजाति पंडो समुदाय की महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मर्डर के बाद शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में 13 नवंबर को दीपावली की रात दो युवकों ने टोनही होने के शक पर हत्या के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार।
बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में 13 नवंबर को दीपावली की रात दो युवकों ने टोनही होने के शक पर हत्या के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार।

बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों को शक था कि राजपति पंडो जादू-टोना करती है। दोनों ने उसकी हत्या की प्लांनिंग दीपावली से एक पखवाड़े पूर्व की थी। दीपावली की रात हरिकिशुन शराब लेकर राजपति के पास पहुंचा और उसे जमकर शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद हरिकिशुन ने राजपति का गला घोंट दिया। इस दौरान सुखन सिंह महिला का पैर पकड़ा हुआ था। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर महिला के शव को फांसी पर लटका दिया।

दूसरी वारदात-

जशपुर जिले के चिटकवाईन ग्राम पंचायत के बोडालता गांव में मंगलवार रात यानी 14 नवंबर को टोनही के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई। ये हत्या कोई और नहीं, महिला के पड़ोसी ने की थी। घटना की सूचना पर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर तालाब के पास लेकर आरोपी ने हंसिया से काटकर मार डाला था।

जशपुर जिले के चिटकवाईन ग्राम पंचायत के बोडालता गांव में टोनही के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई।
जशपुर जिले के चिटकवाईन ग्राम पंचायत के बोडालता गांव में टोनही के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई।

तीसरी वारदात-

​​जशपुर जिले की कुनकुरी थाना क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति पत्नी और बेट ने जादू-टोना के शक में कांग्रेस कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा था। बीते पांच साल से हत्या की साजिश रच रहे थे, लेकिन साजिश को अंजाम देने में नाकाम हो जाते थे, फिर 16 नवंबर को मौका मिला और मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर मौत के घाट उतारे थे।

जशपुर जिले की कुनकुरी थाना क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या के केस में 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
जशपुर जिले की कुनकुरी थाना क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या के केस में 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि हर्राडांड जखाटोली में हत्या मामले में कार्रवाई की गई है। वृन्दा राम नागवंशी की हत्या के आरोप में मनोज कुमार, किरनजीत को गिरफ्तार किया गया है। लकड़ी के डंडे से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था। इस वारदात में शामिल मनोज कुमार की पत्नी फुलमत की भी गिरफ्तारी की गई है।

चौथी वारदात-

सूरजपुर जिले में महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राम नरेश पंडो (35) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपी युवक को धमकाया था कि वह जादू-टोना कर उसकी जान ले लेगी। इससे आक्रोशित होकर युवक ने गमछे से गला दबाकर महिला को मार डाला था। पूरा मामला चंदौरा थाना क्षेत्र के डांडकरवां गांव का है।

सूरजपुर जिले में महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूरजपुर जिले में महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक डांडकरवां निवासी विधवा महिला कलावती (55) की हत्या की गई थी। पुलिस जांच के दौरान कलावती का शव लकड़ी के मयार में लटका मिला। शव जमीन से टिका हुआ था। उसके दोनों पैर सीधे जमीन से लगे हुए थे। दोनों हाथ जमीन से टिके मिले। इसके साथ ही महिला के कान और मुंह से खून निकलकर जमीन पर गिरा हुआ मिला था।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here