views
हजार रुपये वाले फर्जी महतारी वंदन योजना की खुली पोल, फॉर्म भरवाकर फेंक दे रहे भाजपाई, रिस्दी से आयोग ने किया जप्त
महतारी वंदन योजना का फर्जीवाड़ा शनिवार को पूरी तरह से उजागर हो गया है। भाजपाई आधार कार्ड अटैच किए हुए भरा हुआ फॉर्म फेंक कर फरार हो गए हैं। इस फॉर्म को शहर के रिस्दी चौक के समीप निर्वाचन आयोग की टीम ने जप्त किया है।
शनिवार को ही ढोढ़ीपारा और दर्री क्षेत्र के नागोईखार में भी तथाकथित महतारी वंदन योजना के फॉर्म जप्त हुए हैं। भाजपाइयों को आयोग की सर्विलांस टीम ने रंगे हाथ फॉर्म भरवाते हुए पकड़ा, आयोग ने सैकड़ो फॉर्म जप्त किए हैं। अब यह प्रकरण पुलिस को भी प्रेषित किया जा सकता है। जिनके द्वारा जनता को झांसा देकर ये फॉर्म भरवाया जा रहा था, ऐसे भजपाईयों पर कार्यवाही की तैयारी हो रही है। जिससे यह स्वत: समझा जा सकता है कि इस योजना की असलियत क्या है।
चुनाव में अनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपाइयों ने यह प्रोपेगेंडा खड़ा किया था। गरीबों को झांसा देकर उन्हें कहा गया की 1000 रुपये मिलेंगे और अब, जब आयोग ने कार्रवाई शुरू की। तो जिस फार्म को वार्ड में महिलाओं से भरवारा गया था। वह भरे हुए फॉर्म ही आधार कार्ड सहित जंगल में फेंक दिया गया।
