Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कांग्रेस पार्टी और जनता के बीच जुड़ाव काफी मजबूत….जयसिंह अग्रवाल
कांग्रेस पार्टी और जनता के बीच जुड़ाव काफी मजबूत….जयसिंह अग्रवाल

कांग्रेस पार्टी और जनता के बीच जुड़ाव काफी मजबूत….जयसिंह अग्रवाल

कोरबा.कोरबा विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस यहां लगातार मजबूत होती गई और वही भाजपा अपने ही पार्टी के लोगो की वजह से पीड़ा से कराहती रही। यहां मौजूदा विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल लगातार तीन बार इस क्षेत्र से चुनाव में जीत दर्ज करा रहे हैं और अब चौथी बार चुनावी रण में फिर उतरे है इस बार उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन से होने जा रहा हैं। 2023 का यह चुनाव जयसिंह अग्रवाल के लिए काफी महत्त्व रखता हैं क्योंकि वे प्रदेश के मंत्री भी हैं। जहां तक कांग्रेस और जनता के बीच जुड़ाव की बात करे तो 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में जुड़ाव अधिक नजर आ रहा हैं। हर, गली, मोहल्ले और वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते घूम रहे हैं, जिन्हे आमजनों का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा हैं। शिष्टता, दृढ़ता, सरलता, सहजता, सुगम उपलब्धता, त्वरितता, के बिना यह सब सफलता राजनीति के क्षेत्र में संभव नहीं एक और जहां प्रायोजित तर्क-वितर्क के सहारे विरोधाभास बढ़ाने के प्रयास
भले ही होते हैं किन्तु वही दुसरी और भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास भी बढ़ता हैं यहां यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं की कोई न कोई बात विशिष्ट होती हैं तभी जनसमुदाय किसी का राजनैतिक मुरीद होता हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल जहां भी जनसंवाद व जनसंपर्क करने पहुंच रहे हैं उस क्षेत्र की जनता के द्वारा उनका आत्मीय अभिवादन किया जा रहा हैं। इस बार कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाये भी बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर महिलाओं ने जयसिंह अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान कई जन सभाओं को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने यह कहा कि “एक जनप्रतिनिधि को क्षेत्र की जनता इसलिए चुनकर भेजती है ताकि क्षेत्रीय विकास होने के अलावा उनकी मूलभूत सुविधाओं सहित उनकी सभी जरूरतें पूरी हो सके। उनकी सोच के अनुरूप आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जनता की सारी अपेक्षाओं को अवश्यंभावी रुप में पूरा किया जायेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि विकाश कार्यो के लिये कोई समयावधि नहीं होती कम समय के साथ-साथ उपलब्धियो का आंकलन भी किया जाता हैं। इस बात को प्रदेश की जनता भी भली-भांति जानती हैं। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ दावा करते हुए कहा कि कोरबा सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही हैं और दूसरी बार भी कांग्रेस की सरकार प्रदेश में जनता बनाना चाहती हैं। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा की कांग्रेस को विजयी बनाये ताकि आने वाले दिनों में विकास की जाती न रुके और विकास की नई गाथा पुनः कोरबा जिले में भी लिखी जा सके।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here