Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
ब्रेकिंग: चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, घंटो लगा रहा जाम
ब्रेकिंग: चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, घंटो लगा रहा जाम

ब्रेकिंग: चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, घंटो लगा रहा जाम

कोरबा: जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के पास एक चलती ट्रेलर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद ट्रेलर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वही आज की लपटे इतनी भयवाह थी कि देखते ही देखते ट्रेलर जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद राहगीरों में अफरा तफरी मच गई वही मुख्य मार्ग में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी महेंद्र मेहता वाहन चालक का काम करता है। वह शाह कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एडी 83 60 को लेकर कोरबा की ओर आ रहा था। वह करतला थाना अंतर्गत ग्राम कोटमेर के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसे इंजन से ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। इस आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को चपेट में ले लिया। किसी तरह चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मुख्य मार्ग में ट्रेलर के धू-धू कर जलने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई।

सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर सेना के दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचते, देर हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के केबिन और इंजन जलकर खाक हो चुके थे। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद मुख्य मार्ग में भारी जाम लग गई थी। जिसे खुलवाने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here