Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन करने के दिए निर्देश
धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन करने के दिए निर्देश

धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन करने के दिए निर्देश





कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करें : श्री सौरभ कुमार

कोरबा 08 नवंबर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में 01 नवंबर 2023 से धान खरीदी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कटघोरा विकासखण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र छुरीकला में धान खरीदी हेतु धान एवं कांटा बाट का विधिवत पूजन कर केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। धान उपार्जन केंद्र छुरीकला में कृषक श्री रामानुज साहू पिता सुकालूरामू द्वारा विगत दिवस 20 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया था, जिसे आज उनके द्वारा विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र छुरीकला लाया गया। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कृषक श्री रामानुज साहू को शुभकामनाएं देते हुए समिति प्रबंधक को धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सतत् निगरानी रखने एवं कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर मंडी अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह ने कलेक्टर श्री सौरभ कुमार जानकारी देते हुए बताया कि उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सतत् निगरानी हेतु केंद्रवार निगरानी समिति का गठन किया गया है। साथ ही इस गठित निगरानी समिति में पटवारी/राजस्व निरीक्षकों को नामांकित प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है तथा धान खरीदी की निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, खाद्य व मण्डी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर अनुविभाग स्तरीय जांच दल का निर्मित किया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती पूर्णिमा सिंह, डीएमओ श्रीमती जाह्न्वी जिलहरे, श्री एस. के. जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 01 नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2023 तक जिले के 41 सहकारी समितियो के 65 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 31 अक्टूबर 2023 की स्थिति मेें कुल 52,390 किसानों के 70,592.88 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन किया गया है। जिस हेतु सभी 65 धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी हेतु मूलभूत सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सुचारू रूप से धान खरीदी कार्य हेतु धान उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों/डाटा एंट्री ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया है। सभी केंद्रों में धान खरीदी कार्य हेतु नया जूट बारदाना एवं पुराना बारदाना आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जा रही है। कोरबा जिले में 08 नवंबर 2023 की स्थिति में 03 किसानों से कुल 86 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
/सुरजीत/

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here