Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन में मिला सांप:AC बोगी में सफर कर केरल से कोरबा पहुंचा ग्रीन वाइन स्नैक, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

केरल के यशवंतपुर से कोरबा के बीच चलने वाली यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन में अति दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नैक देखा गया। ट्रेन के एक बोगी में सांप की मौजूदगी से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं जानकारी के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे सर्पमित्र राजू बर्मन ने सांप का रेस्क्यू किया। जिसके बाद जाकर यात्रियों के साथ ही रेल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि यह सांप केरल से ट्रेन में यात्रा करते केरल से कोरबा पहुंच गया। स्नैक कैचर राजू कुमार ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली कि यशवंतपुर ट्रेन में एक सांप निकला हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाइन स्नैक है।

ग्रीन वाइन स्नैक छत्तीसगढ़ में बहुत कम देखने को मिलता है।
ग्रीन वाइन स्नैक छत्तीसगढ़ में बहुत कम देखने को मिलता है।

स्नैक कैचर राजू कुमार ने बताया कि ग्रीन वाइन स्नैक अधिकतर केरल में पाया जाता है। यह सांप छत्तीसगढ़ में बहुत कम देखने को मिलता है। अधिकांश हरे-भरे और जंगल वाले क्षेत्र में इस सांप को देखा जा सकता है।

अधिकांश हरे-भरे और जंगल वाले क्षेत्र में इस सांप को देखा जा सकता है।
अधिकांश हरे-भरे और जंगल वाले क्षेत्र में इस सांप को देखा जा सकता है।

बता दें कि जैसे ट्रेन कोरबा स्टेशन पर रुकी उसके बाद यात्री नीचे उतर रहे थे। अचानक AC बोगी के एक सीट के नीचे में सांप हलचल कर रहा था। इस दौरान एक यात्री की सांप पर नजर पड़ी और ट्रेन में अफरा-तफरी मच गयी। सभी भागने लगे और स्टेशन पर नीचे उतर गए। इसकी जानकारी स्नेक कैचर को दी गई। जिसके बाद सांप को रेस्क्यू कर उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।

इस सांप के काटने के बाद सूजन और बुखार आ जाता है लेकिन लोगों की मौत नहीं होती है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here