Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिग ब्रेकिंग...कोरबा में इस डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,,,यहाँ मिला शव...शरीर पर मिले चोट के निशान...
मौत की खबर के बाद अस्पताल में सन्नाटा...

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित ESIC अस्पताल के 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार शाम अस्पताल परिसर स्थित उनके शासकीय आवास के बाथरूम से उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, 

 

*परिजनों को बुलाया था कोरबा*

 

मूल रूप से केरल के पालक्काड के रहने वाले डॉ. एल्विन ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से MBBS की पढ़ाई की थी। वे पिछले एक साल से कोरबा ESIC अस्पताल में पदस्थ थे और परिसर में स्थित आवास में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह 9 बजे ओपीडी ड्यूटी पर न पहुँचने और फोन का जवाब न मिलने पर अस्पताल स्टाफ को संदेह हुआ। रविवार शाम लगभग 4 बजे जब स्टाफ ने आवास की खिड़की का कांच तोड़कर भीतर प्रवेश किया, तो बाथरूम में डॉक्टर का शव मिला। पुलिस के अनुसार, घटना से तीन दिन पहले डॉक्टर ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने माता-पिता को कोरबा बुलाया था। शनिवार को जब वे कोरबा पहुंचे, तब उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली।

शुरुआती जांच में डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि डॉ. एल्विन का पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। अगस्त में कोयंबटूर यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने और रिश्ता टूटने की बात कही जा रही है, जिसके बाद से उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया था।

 

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस प्रेम-प्रसंग, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here