Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ 5 साल में अपराध का गढ़ बना:पीएम ने कहा- यहां विकास बैनर-पोस्टर में ​दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ 5 साल में अपराध का गढ़ बना:पीएम ने कहा- यहां विकास बैनर-पोस्टर में ​दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पांच सालों में अपराध का गढ़ बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है।

पीएम मोदी आगे बोले, ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में बटन कमल पर दबाना है, तभी यहां विकास धरातल पर दिखाई देगा।

पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।
पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

सबसे बड़ी आबादी हिंदुओं की तो क्या...

मैं सोच रहा था कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे। वह कहा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, उसमें भी मुसलमानों का है। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होगा यानी क्या अब अल्पसंख्यकों का हक कांग्रेस कम करना चाहती है।

आबादी के हिसाब से ही तय होने वाला है तो पहला हक किसका होगा। कांग्रेस वाले स्पष्ट करें कि आबादी के हिसाब से हक मिलेगा क्या, तो क्या अल्पसंख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है, तो सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपने सारे हक ले लें क्या।

छत्तीसगढ़ को पांच साल में भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया

जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। ​यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर​ में दिखता है, या तो कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। भाजपा की सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इतने बड़े कार्यक्रम में न सीएम न डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ को 25 हजार करोड़ रुपए की नगरनार प्लांट की सौगात मिली है। इससे यहां के 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन इस कार्यक्रम में न तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे न डिप्टी सीएम सिंहदेव। कांग्रेस के लोगों की यही आदत है।

हक मांगने वालों को जेल में डाल देती है कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग समाज अपना हक मांग रही है, लेकिन यहां की सरकार उनको हक देना तो छोड़ उन्हें पकड़कर जेल में डाल देती है। भाजपा की सरकार आएगी तो सभी को उनका हक मिलेगा।

कांग्रेस का एक देश के साथ गुप्त समझौता

कांग्रेस ने आज तक खुलासा नहीं किया है कि उसने एक देश के साथ गुप्त समाझौता की है। कांग्रेस को पार्टी के नेता नहीं चला रहे हैं। इनके बड़े नेताओं के मुंह में ताला लग गया है। पर्दे के पीछे से जो कांग्रेस को चला रहे हैं वो देश विरोधी ताकतों से जुड़े हैं।

देश के संसाधनों में पहला हक गरीब का

देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। सबसे बड़ी जाति गरीब है। चाहे वो पिछड़ा हो या कोई और। कांग्रेस ने देश को सिर्फ गरीबी दी। भाजपा की मोदी सरकार के कार्यकाल में दुनिया भर में देश का मान बढ़ा।

छत्तीसगढ़ में फिर डबल इंजन की जरूरत

प्रदेश में विकास का डबल इंजन फिर लगेगा तो यहां विकास की बयार बहेगी। भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा नेता हो, भाजपा की सरकार उसे जेल में डालेगी। छत्तीसगढ़ कह रहा है अब अऊ नहीं स​हिबो। ये दारी सरकार ल बदलबलो।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट का खजाना बनाया

कांग्रेस का एक ही मकसद, छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना। यहां का खनिज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नहीं है। बीते पांच सालों में कांग्रेस ने प्रदेश को लूट का खजाना बना दिया है। दिल्ली में बैठे इनके बड़े नेताओं के लिए प्रदेश सिर्फ एटीएम है। इनकी पार्टी तो यहां नौकरी में सिर्फ नेताओं और अफसरों के बच्चों को जगह देती है।

धान की कीमतों को लेकर कांग्रेस धोखा दे रही

धान की कीमतों को लेकर कांग्रेस सरकार लोगों को धोखा दे रही है। समर्थन ​मूल्य कभी मिलता है, तो कभी नहीं मिलता। यहां आदिवासियों का शोषण अब नहीं चलेगा। यहां के लोगों के धान का दाना-दाना मोदी सरकार खरीदती है। 90 उपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है। कांग्रेस के समय ये 10-12 थी।

छत्तीसगढ़ के सभी स्टेशनों का होगा कायाकल्प

जगदलपुर-रायपुर रेल लाइन दोहरीकरण से यहां के लोगों और परिवहन में आसानी होगी। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। बीते 9 वर्षों में यहां के कई स्टेशनों में फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई। हमारी सरकार ने इस साल 10 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया।

स्टील निर्माण में देश आत्मनिर्भर हो रहा

स्टील नि​र्माण में देश आत्मनिर्भर हो इसलिए पिछले 9 साल में कई विकास कार्य किए। प्रदेश को इकोनॉमिक कॉरिडोर और आधुनिक हाईवे​ मिले। 24 हजार करोड़ रुपए नगरनार स्टील प्लांट में लगाए, तभी युवाओं को रोजगार मिलना तय हुआ है। भविष्य में प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल से प्लैश लाइट ऑनकर समर्थन मांगा।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here