Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बूथो और शक्ति केंद्र को मजबूत करने भाजपा दर्री मंडल एवं कोसा बाड़ी मंडल की हुई बैठक भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा,,,
बूथो और शक्ति केंद्र को मजबूत करने भाजपा दर्री मंडल एवं कोसा बाड़ी मंडल की हुई बैठक
भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा,,,

भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के स्याही मूड़ी शक्ति केंद्र राजीव नगर बस्ती एवं कोसाबाड़ी के एमपी नगर शक्ति केंद्र की बैठक कोरबा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बूथों और शक्ति केंद्र को मजबूत करने तथा एक-एक नागरिकों से जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। निश्चित ही मोदी सरकार 9 साल में अनेको ऐतिहासिक कीर्ति मान स्थापित कर देश को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया। कोरोनाकाल से गरीबों को निशुल्क खाद्य का वितरण, निशुल्क वैक्सीनेशन का काम किया। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण जन धन योजना के साथ मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया के तहत रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया। किसानों की धान खरीदी, सस्ती खाद, किसान समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि से सहायता राशि दिया। निश्चित ही मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के तहत समर्पित भाव से काम किया। फिर से केंद्र में मोदी सरकार व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने बूथों और शक्ति केंद्र में जन-जन तक मोदी सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को पहुंचाएं। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल अजय विश्वकर्मा, ईश्वर साहू प्रफुल्ल तिवारी, नारायण सिंह ठाकुर, दिनेश वैष्णव सुमन सोनी नरेंद्र पटनवार संजय कुर्मावंशी अनिल यादव चंदन सिंह राजेश सोनी राजेश राठौर पंकज देवांगन रमा मिरी ज्योति वर्मा फीरत राम साहू जितेंद्र यादव किशोर साहू रामचरण साहू बजरंगी प्रजापति सतीश साहू छबीली साहू चंद्रशेखर राठौर नटवर सिंह धन बाय निर्मलकर सरोज सिंह भगवती निर्मलकर मुन्नीबाई सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here