Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
शिकार करने जंगल गए युवक को लगी गोली, मौत:जंगली सुअर पर चलाई गोली, शिकारी के सिर पर लगी, एक आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव जिले में सुअर का शिकार करने जंगल गए एक युवक को दूसरे शिकारी की बंदूक की गोली लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शिकार करने जंगल गए युवक को लगी गोली, मौत:जंगली सुअर पर चलाई गोली, शिकारी के सिर पर लगी, एक आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव जिले में सुअर का शिकार करने जंगल गए एक युवक को दूसरे शिकारी की बंदूक की गोली लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक सुअर पर गोली चला रहा था। लेकिन, निशाना गलत होने की वजह से सामने की तरफ सुअर को मारने बैठे दूसरे युवक के सिर पर गोली लग गई। इस मामले के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामला जिले के केशकाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले गिरगोली के रहने वाले धानसाय पद्दा, विजय पद्दा, अजय पद्दा, अर्जुन पद्दा, संतु पद्दा, दशरथ मरकाम, रामदेव मरापी, रतन गावड़े और वीरेंद्र मंडावी ये सारे युवक जंगली सुअर का शिकार करने के लिए जंगल गए हुए थे। इनमें से रामदेव मरापी और रतन गावड़े ये दोनों युवक अपने पास भरमार बंदूक रखे हुए थे। अन्य युवकों के पास कुल्हाड़ी समेत अन्य औजार थे। शिकार के लिए बटराली गांव के जंगल पहुंचे। सुअर का शिकार करने के लिए इन्होंने एक घेरा बनाया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here