211
views
views
लंबे इंतजार के बाद आयी ये खबर
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (State Police Service – SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service – IPS) कैडर में पदोन्नत किया गया। गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
जिन सात अधिकारियों को IPS कैडर में शामिल किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—
1️⃣ पंकज चंद्रा
2️⃣ भावना पांडेय
3️⃣ विमल कुमार बाईस
4️⃣ हरीश राठौर
5️⃣ वेदव्रत सिरमौर
6️⃣ राजश्री मिश्रा
7️⃣ श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
इन सभी अधिकारियों ने लंबे समय तक राज्य पुलिस सेवा में कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।काफी समय से SPS अधिकारियों की IPS कैडर में पदोन्नति लंबित थी। इसके लिए UPSC की चयन समिति ने समीक्षा की और अब केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की।
