Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तक तापमान बढ़ने की संभावना:कई जिलों में येलो अलर्ट;बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी, बस्तर में हो सकती है बारिश
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शाम

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तक तापमान बढ़ने की संभावना:कई जिलों में येलो अलर्ट;बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी, बस्तर में हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शाम तक मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस वक्त पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की सबसे ज्यादा तपिश बिलासपुर संभाग के जिलों को झेलनी पड़ रही है।

 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक तापमान बढ़ेगा लेकिन इसके बाद विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यलो

अगले 24 घंटे में जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर ,राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, और बेमेतरा जिलों के एक-दो जगहों में हीट वेव की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान जारी किया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान जारी किया है।

यहां गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश में बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़कर सभी जगहों पर तापमान 42 डिग्री के पार है। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर, रायगढ़, बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में रिकॉर्ड किया जा रहा है।

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान
प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान जांजगीर जिले में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बलौदा बाजार में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायगढ़ जिले का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेली में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी रायपुर का टेम्प्रेचर 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजनांदगांव में भी लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है। महासमुंद जिले में भी पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां का टेम्प्रेचर 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में दुर्ग 42.2 डिग्री और बिलासपुर जिले में 42 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर 42.3 डिग्री, नारायणुपर में 40.2 और दंतेवाड़ा जिले में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here