views
डकैती की साजिश रचते 5 गिरफ्तारः पिछले दिनों हुई कई चोरी को कबूला, आरोपियों से नकदी और जेवरात बरामद
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में चोरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक ने जूनियर अधिकारियों संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में पुलिस ने आज डकैती की योजना बना रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार भी जब्त किए गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उनसे पूछताछ कर रही है।
सीएसपी विकास पांडे के नेतृत्व में डकैती की योजना बना रहे 5 लोगों को विदिशा के बाईपास स्थित लोधी ढाबे के पीछे से धर दबोचा। सीएसपी बताया कि कल शाम मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग हथियारों के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम गठित की गई और मौके से 5 लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम अनिल, भुज्जी, मजहर, सागर, आमिर है।