Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
KORBA: यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री घायल, 3 बच्चों सहित कईयों की हालत गंभीर
कोरबा 25 मई 2023। कोरबा से एक बड़ी खबर आ रही है। यात्रियों से भरी बस पलट गयी है। हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप घायल है, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की बताया जी रहा है। जानकारी के मुताबिक यात्री बस कोरबा से बांगो जा रही थी, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्तपाल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक 30-40 यात्रियों को लेकर एक बस कोरबा से बांगो जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक हैं। जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के इलाके जेंजरा चौक के पास बस हादसा हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। सभी घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here