10
views
views
चेयरमैन को पत्र
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने वर्ष 2026 के लाभ आधारित पुरस्कार (पीएलआर) के निर्धारण को लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन को पत्र भेजा है।
उन्होंने मानकीकरण समिति की बैठक जल्द बुलाकर इसकी तिथि निर्धारित करने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
पत्र में कहा गया है कि कोयला उद्योग के गैर-अधिकारी कर्मचारी देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। श्रमिकों की मेहनत, उत्पादन, उत्पादकता और कंपनी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष लाभ आधारित पुरस्कार का निर्धारण किया जाता है।
संघ ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर लाभ आधारित पुरस्कार का भुगतान होने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
