142
views
views
देरी से पहुंची दमकल
एंकर....कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। अस्पताल के पीछे लंबे समय से खड़ी कबाड़ और अनुपयोगी गाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों और घने धुएं के कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में कम से कम 6 गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
