243
views
views
विवादित बयान....
छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस गिरफ्तार करेगी। रायपुर एसएसपी ने आज इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि बघेल के खिलाफ दर्ज प्रकरण में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस आंदोलन में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
