Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
CG Special Educator Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया
CG Special Educator Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर (Special Educator) के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को शाम 5 बजे तक निर्धारित कार्यालयों में अपना आवेदन जमा करना होगा।

CG Special Educator Vacancy 2026: 38 पदों पर होगी भर्ती

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल एजुकेटर के कुल 38 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता की शर्तें और आवेदन का निर्धारित प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर जाकर भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

20 नवंबर से 4 दिसंबर तक जमा होंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

इन पांच संभागीय कार्यालयों में जमा करना होगा आवेदन

आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ के पांच संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालयों में जमा किए जा सकेंगे। इनमें शामिल हैं:

  • संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर

  • संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर

  • संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग

  • संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर

  • संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा

इन कार्यालयों में सभी कार्यालयीन दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

सभी जिलों के लिए एक ही आवेदन होगा मान्य

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले या संभाग के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किया गया एक ही आवेदन पत्र सभी जिलों एवं संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा।

हालांकि, निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेबसाइट पर जारी होगी मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया की जानकारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र अमान्य होने की स्थिति, मेरिट सूची, चयन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया की नवीनतम जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

CG Special Educator Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

  • विभाग: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़

  • पद का नाम: स्पेशल एजुकेटर

  • कुल पद: 38

  • भर्ती का प्रकार: सीधी भर्ती

  • आवेदन शुरू: 20 नवंबर 2026

  • अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026

  • आवेदन की अंतिम समय सीमा: शाम 5 बजे

  • आवेदन का माध्यम: व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक

  • आधिकारिक वेबसाइट: https://eduportal.cg.nic.in/

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here