views
कोरबा। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देश भर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 29 दिसंबर 2025 तक इंदौर में किया गया।जिसमें वेस्ट जोन से मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दमन दियू, गुजारात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा सहित छत्तीसगढ़ ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 68 बालिका एवं महिला किकबकसर ने भाग लिया। जिसमें कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से हर्षिता यादव ने स्वर्ण पदक एवं लोकिता चौहान, नाफिया सिद्दीकी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी ने कांस्य पदक जीता।
दिव्या कर्ष ,कृति शर्मा, मानसी यादव, नूतन तिवारी , सिद्धि सिंह सोनवानी , वी संभवी, वी ज्ञानवी, अंशिका चन्द्रा, माही जायसवाल ने भी विभिन्न वजन वर्गों में अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।
सभी विजयी खिलाड़ीयो का चयन मार्च में चेन्नई में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। साथ ही इन्हें स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा नगद राशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आर के साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति मिश्रा, ओलंपिक एसोसिएशन पदाधिकारी गण, वरिष्ठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ी प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, शुभम यादव, मयंक डडसेना, जुनैद आलम, रितेश सहा,रमेश साहू, अशोक साहु, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, सुयश नामदेव, जगदीश यादव सहित खेलप्रेमियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु टीम को शुभकामनाएं दी है।
