134
views
views
कोरबा कलेक्टर ने किया अपने मताधिकार का उपयोग
कोरबा कलेक्टर ने किया अपने मताधिकार का उपयोग
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज सुबह से प्राथमिक शाला रामपुर पी डब्ल्यूडी रामपुर स्कूल कोरबा में आम मतदाताओ के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कोरबा जिले के सभी मतदाताओं को वोट डालने की अपील की और कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को सहभागिता देने और बिना किसी के दबाव,प्रलोभन में आए शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की।
