Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishek Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा ब्रेकिंग...आग लगने की दो घटनाओं से मची अफरा तफरी... लेकिन...
बन्द कचरा सेंटर और चलती बस में आग से यात्रियों में हड़कम्प

कोरबा। जिले में आग लगने की दो घटनाओं ने स्थानीय लोगों में एकबारगी दहशत पैदा कर दी। समय रहते इन दोनों घटनाओं पर काबू पा लिया गया जिससे किसी बड़ी घटना को होने से रोका जा सका।

जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा परियोजना के आवासीय कॉलोनी आदर्श नगर में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र SLRM सेंटर में आज शाम के वक्त आग लगने की घटना हो गई। आग कैसे लगी, इसका तो पता नहीं चल सका है लेकिन इस बात की आशंका है कि गुजरे विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट अथवा किसी फटाका की चिंगारी से यह आग लगी होगी। स्थानीय लोगों के बताए अनुसार यह कचरा संग्रहण केंद्र काफी समय से बंद है, कचरे का विस्तार मुख्य गेट तक होने के कारण इसे खोल पाना भी संभव नहीं होता। लगभग पूरी तरह से भर चुके इस कचरा संग्रहण केंद्र में आग लगने के कारण इसका रूप विकराल होता गया और ऊंची- ऊंची लपेटे लोगों को डराने लगीं। कालोनीवासियों में इस बात की चिंता थी कि आग भड़क कर या आग से निकली कोई चिंगारी उनके आशियाने तक ना पहुंच जाए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना अग्निशमन विभाग तक पहुंचाई गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

 

, कटघोरा में यादव बस सर्विस की चलती बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। केबिन में धुआं का गुबार भरता देख यात्रियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार यह बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कटघोरा तहसील चौक के पास अचानक बस के गियर बॉक्स में आग लग गई। देखते ही देखते केबिन में धुआं भरने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

बताया जा रहा है कि बस का गियर बॉक्स करीब 15 मिनट तक सुलगता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। हालांकि, सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here