Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बिग ब्रेक..... बड़ा हादसा टला,,,ट्रांसफार्मर सहित 2 जगहों में लगी आग, इस कारण हुई घटना
लोगो में है नाराजगी...

कोरबा। शहर में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।शनिवार क़ो शहर में अलग-अलग स्थानों पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की दो घटनाओं ने बिजली व्यवस्था की बदहाली उजागर कर दी। पहली घटना मानिकपुर की उरांव बस्ती में बिजली के खंभे पर लगे लाइन बॉक्स में हुई, जबकि दूसरी घटना दादर के दामाद मोहल्ला बस्ती में ट्रांसफार्मर में आग लगने की रही। दोनों घटनाओं के बाद लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। मानिकपुर की उरांव बस्ती में बिजली के खंभे पर लगे लाइन बॉक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद बॉक्स में आग लग गई और करीब 15 मिनट तक उसमें से चिंगारियां निकलती रहीं। इस दौरान पटाखों जैसी तेज आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर बाद विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के कई बिजली खंभे जर्जर हो चुके हैं, तार लटक रहे हैं और लाइन बॉक्स में जंग लग चुकी है। इसके बावजूद विभाग मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here