Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा बड़ी खबर,,,बुधवारी हत्या कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी राजेन्द्र साहू और योगी गिरफ्तार, बलगी डकैती मामले में भी निकला शामिल…
कौन है ये राजेन्द्र साहू...

कोरबा पुलिस ने पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी बलगी क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात में भी शामिल था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साकेत कॉलोनी जमनीपाली निवासी शुभम सिंह बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6-7 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू को अज्ञात व्यक्तियों ने बोलेरो वाहन से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान चंद्रमणि की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 103(1) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों को सीसीटीवी फुटेज की जांच, तकनीकी साक्ष्य जुटाने, संदिग्धों से पूछताछ और ह्यूमन इंटेलिजेंस विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। लगातार तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र साहू उर्फ कुनाल साहू (22 वर्ष) निवासी कड़ारी, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती एवं वर्तमान निवासी विकास नगर कुसमुंडा को गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेंद्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG-12 BD-5025 को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

 

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here