275
views
views
आग बुझाने का प्रयास जारी
कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर मार्ग में स्थित पटाखा के एक गोदाम में आग लग गई है। दोपहर करीब 12:30 के बाद कटघोरा निवासी प्रदीप शर्मा के इस गोदाम में आग लगी और पटाखों में विस्फोट के साथ तेजी से धुंए का गुबार उठने लगा। आतिशबाजी के मध्य आग की लपटें फैलने लगी और यह देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी भरे माहौल में लोग यहां आस-पास इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई, कटघोरा थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा है। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। यहां से सूचना अग्निशमन विभाग को प्रेषित की गई है। घटना के करीब आधे घंटे बाद भी मौके पर कोई दमकल वाहन नहीं पहुंचा था जिसकी वजह से आग तेजी से बढ़ती जा रही है। आग को बुझाने की स्थानीय स्तर पर कोशिश लगातार जारी है।
