164
views
views
कुसमुंडा खदान में रार....
कोरबा में संचालित secl की कुसमुंडा खदान में बीती रात कोयला दलाल और डम्फर आपरेटर के बीच किसी बात क़ो लेकर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया की कोयला दलाल ने डम्फर आपरेटर मोहन लाल साहू की पिटाई कर दी, इस घटना से आक्रोषित हो कर 60,100,240 टन के सभी आपरेटर 29 नंबर केडी क्रेशर के पास बैठ गये है। खान प्रबंधक के नाम 4 सूत्रीय मांग क़ो लेकर एक पत्र भी दिया है, सूत्रों की माने तो इनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो खदान में काम बंद हो सकता है।
