views
जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी युवक कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी विवाद के चलते यह घटना हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक गांव में ही इधर-उधर घूमता रहा और कुछ समय के लिए एक पोल्ट्री फार्म के पास भी रुका। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी के चार बच्चे हैं, जिन पर इस घटना के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
