Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा : ये लो प्रोटोकॉल में कोरबा का नहीं है ज़िक्र इसीलिए नहीं आ रहे स्वास्थ्य मंत्री,क्या श्रम मंत्री करेंगे बिना लाइसेंस प्राप्त अस्पताल का शुभारंभ…?
ऐसा कैसे हो सकता है

कोरबा। भव्य शुभारंभ से पहले ही चर्चा में आ चुके शिवाय हॉस्पिटल के बिना लाइसेंस उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नहीं आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बटवाए गए आमंत्रण कार्ड में श्याम बिहारी जायसवाल भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं और वे इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि, प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं और इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या उद्घाटन से पहले ही विवादित हो चुके इस अस्पताल के शुभारंभ में अब उद्योग मंत्री शामिल होंगे? बताते चलें कि किसी भी आयोजन अथवा कार्यक्रम का आमंत्रण देने से पहले मुख्य अतिथि से उनकी अनुमति/सहमति ली जाती है और तब कार्ड में नाम छपाया जाता है। नि:संदेह स्वास्थ्य मंत्री से भी अस्पताल प्रबंधन ने अनुमति लेने के बाद ही कार्यक्रम निर्धारित किया होगा किंतु यह बात उन तक जरूर पहुंची कि इस अस्पताल को लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है,बिना लाइसेंस के ही उद्घाटन हो रहा है। संभवत: यही वजह है कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरबा का कार्यक्रम निश्चित नहीं किया और उनके जारी प्रोटोकॉल में इसका कोई जिक्र भी नहीं है। कोरबा जिला मुख्यालय में भी स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास को लेकर कोई आधिकारिक सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here