Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
अलविदा मोहन भाई ....नगर सेना था पदस्थ..हमेशा याद आओगे यार
विभाग में शोक की लहर

कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत नगर सेना कार्यालय में पदस्थ सैनिक मोहन राजपूत का आकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से शारीरिक अस्वस्थता से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर सेना विभाग और उनके परिचितों सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।

* उपचार के दौरान तोड़ा दम

        जानकारी के अनुसार, वर्तमान में जिला सेनानी कार्यालय में अपनी सेवाएँ दे रहे मोहन राजपूत का स्वास्थ्य अचानक अधिक बिगड़ गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

* लंबा रहा सेवा का सफर

        मोहन राजपूत विभाग के एक समर्पित कर्मचारी माने जाते थे। वर्तमान पदस्थापना से पूर्व, उन्होंने जिला अस्पताल चौकी में काफी लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दी थीं, जहाँ उनके मृदुभाषी व्यवहार और कार्यकुशलता की लोग आज भी प्रशंसा करते हैं।

        मोहन राजपूत वर्तमान में निहारिका क्षेत्र स्थित काशी नगर में निवास कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची है। उनके पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम चांपा ले जाया गया है, जहाँ पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा। उनके आकस्मिक निधन पर नगर सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here