Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
कोरबा न्यूज़,,,भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
फूलों की हुई बारिश

कोरबा के लाडले माटी पुत्र कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को अतिरिक्त दो विभागों का मंत्री बनाए जाने से कोरबा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है कोरबा की आम जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए वही जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया 

 

 कार्यक्रम का नेतृत्व करते भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जो पार्टी के लिए समर्पण की भावना रखते हैं पार्टी उनका भी ध्यान रखती है जिसका उदाहरण आप सबके सामने हैं उन्होंने कहा कि हमारे कैबिनेट जी एक कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और लगन के साथ पार्टी की सेवा करते रहे तब पार्टी ने भी उनका ध्यान रखा और पहले पार्षद फिर महापौर का टिकट दिया फिर विधायक और संसदीय सचिव का दर्जा दिया फिर बीच में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया जहां उन्हें संगठन का कार्य करने का बड़ा मौका मिला उसके बाद पुनः विधायक का टिकट दिया और फिर मंत्री बनाया और आज दो अतिरिक्त विभागों की जवाबदारी देकर उनका मान बढ़ाया है l

 

 वही स्वागत से गदगद हुए कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सामान्य कार्यकर्ता को भी अवसर देती है बस कार्यकर्ता में पार्टी के प्रति लगन हो तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी उसे निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करती है उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से कोरबा जिले के सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मेरा स्वागत किया है मैं उससे प्रसन्नचित हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं

 उन्होंने जिला अध्यक्ष श्री मोदी की प्रसन्नता करते हुए कहा कि ऊर्जावान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा में जीत हासिल करेंगेl

 

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश निकिता जायसवाल, जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन प्रफुल तिवारी, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, राजेश राठौर, दिलेन्द्र यादव, ज्योति वर्मा, किशन साव, बृजेश यादव, लक्की नंदा और अजय चंद्र, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा , सरजू अजय, राजेश लहरे , पार्षद गण, भाजपा जिले के कार्यकर्ता, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here