Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-9165012144
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
गेंड़ी और नारियल फेक प्रतियोगिता में कौशल दिखाया चाँपा पुलिस ने !
गेंड़ी और नारियल फेक प्रतियोगिता में कौशल दिखाया चाँपा पुलिस ने !

गेंड़ी और नारियल फेक प्रतियोगिता में कौशल दिखाया चाँपा पुलिस ने !



चाम्पा :— विभागीय कामकाज के साथ-साथ लोक पर्व मैं भागीदारी करने को लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सक्रियता दिखा रहे हैं। जांजगीर चांपा जिले के चाँपा  सबडिवीजन में छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली के अवसर पर समय निकालकर परंपरागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पुलिस स्टाफ़ में उत्साह का वातावरण नजर आया।

अनुविभाग्य आधिकारिक पुलिस यदुमणि सिदार  थाना प्रभारी चाँपा डॉक्टर नरेश पटेल और जवानों ने गेंड़ी पर चढ़कर कुशलता प्रदर्शित की। बचपन की यादों को इस पर्व के बहाने जीवंत करने की कोशिश की गई।  हरेली पर नारियल फेंकने की प्रतियोगिता में होती है जिसका नजारा भी यहां पर देखने को मिला। चांपा थाना के प्रभारी सहित मातहत और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। प्रतिस्पर्धा इस बात को लेकर थी कि कौन कितनी अच्छी तकनीक के साथ कितनी दूरी तक नारियल को फेंक सकता है। नारियल फेंक प्रतियोगिता का सबसे बड़ा पक्ष यही होता है और यह शारीरिक दक्षता के साथ-साथ कौशल और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का माध्यम बनता है। हरेली के अवसर पर पुलिस थाना परिसर में  हरियाली बिखेरी गई। श्रावण अमावस्या के साथ लोक पर्व की शुरुआत हरेली से होती है इसलिए भी इस दिन का अपने आप में विशेष महत्व है। चाँपा पुलिस की ओर से किए गए इस आयोजन में विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन किया।
                          यदुमणि सिदार

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here