Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
शादी का झांसा देकर थर्ड जेंडर का शारीरिक शोषण:पति-पत्नी बनकर रहते थे दोनों, घर बनाने पैसे भी लिए, अब विवाह से मुकरा, FIR दर्ज

कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर एक थर्ड जेंडर का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। रायपुर में दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। युवक ने घर बनाने के लिए लाखों रुपए भी लिए। अब विवाह से इंकार कर लापता हो गया है। जिसकी शिकायत बालको थाने में की गई है।

ट्रांसजेंडर ने बताया कि, बिलाईगढ़ के मड़वाघाट गांव निवासी पीतांबर बंजारे और वो दोनों एक साथ रहते थे। रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और पारिवारिक जीवन जी रहे थे।

रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे।
रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे।

घर बनाने दिए लाखों रुपए

इस दौरान पीतांबर ने उसे घर बनाने के लिए पैसे भी मांगे, तब उसने अपने सोने-चांदी के जेवरात और कैश समेत लाखों रुपए दिए थे। घर बनने के बाद दोनों कोरबा में काम करने आ गए। एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो इंकार कर दिया।

पीतांबर बंजारे।
पीतांबर बंजारे।

युवक के परिजनों ने डांट कर भगाया

अब अचानक कहीं लापता हो गया है। थर्ड जेंडर उसके गृहग्राम भी पहुंच गई। उसके परिजनों को आपबीती बताई, परिजनों उसे ही डांट फटकार कर भगा दिया। जिसके बाद थर्ड जेंडर बालको थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा एएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि, दोनों के बीच संबंध थे। शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here