views
बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP ऑफिस के सामने लगाया सफेद ध्वज:उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार, 2 दमकल वाहन फूंके; आगजनी में कई दस्तावेज खाक
बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की।
इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। वहीं उपद्रवियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। मामले में अब तक पुलिस ने 150 लोगों को हिरासत में लिया है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्ठल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं।

पहले तस्वीरों में देखिए उपद्रव...





