Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
बिलासपुर संभाग में आज भी बारिश के आसार:अगले 24 घंटे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
बिलासपुर संभाग में आज भी बारिश के आसार:अगले 24 घंटे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

बिलासपुर संभाग में आज भी बारिश के आसार:अगले 24 घंटे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। । वहीं, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूदां-बांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश के सरगुजा में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

 

मंगलवार को रायपुर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। नारायणपुर में सबसे कम रात का तापमान 13.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दंतेवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के जिलों में हुई बारिश की स्थिति।
प्रदेश के जिलों में हुई बारिश की स्थिति।

प्रदेश के 10 जिलों में हुई बारिश

मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 10 जिले में बारिश हुई। दंतेवाड़ा में (बड़े बचेली ) 29.3 मिलीमीटर, जशपुर में (दुलदुला) में 20 मिलीमीटर, कोरिया में (सोनहत ) में 8.6 मिलीमीटर, सूरजपुर में ( रामानुजगंज) 7.3 मिलीमीटर, वहीं रायपुर में 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के बाद रायपुर में बढ़ा तापमान

रायपुर में मंगलवार को दिन और रात का तापमान बढ़ा है। यहां न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। वहीं, रायपुर के माना में तापमान 19 डिग्री रहा। दिन का तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत तापमान से 2 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान भी औसत तापमान से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।
प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

सरगुजा संभाग में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, सरगुजा संभाग के जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। मंगलवार को सरगुजा में 17.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं, बलरामपुर में 17.8 डिग्री और कोरिया में 17.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। सरगुजा में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा।

बिलासपुर में दिन का तापमान औसत से कम

बिलासपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री कम रहा। बिलासपुर में दिन का पारा 28.6 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान 18.4 डिग्री पर पहुंच गया जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा रहा।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here