Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
'जिसे चाहा, उसके कई लड़कियों से हैं संबंध':CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
'जिसे चाहा, उसके कई लड़कियों से हैं संबंध':CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

'जिसे चाहा, उसके कई लड़कियों से हैं संबंध':CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में CGPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि 'जिस लड़के को वह चाहती थी, उसका कई लड़कियों से संबंध है। पने परिजनों से माफी भी मांगी है।' तीन पहले हुई इस घटना की जांच के बाद अब पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

 

सिटी कोतवाली टीआई कमला पुसाम ने बताया कि रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र के सरकेला निवासी किरण सारथी (24 वर्ष) कॉलेज की छात्रा थी। बिलासपुर के टिकरापारा में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी करती थी। 5 नवंबर 2023 की रात वह अपने रूम के बाहर टहल रही थी।

इसके बाद किरण रात करीब 10 बजे अपने कमरे में चली गई। लेकिन दूसरे दिन सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तब पड़ोस में रहने वाली लड़कियों ने आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर इसकी जानकारी मकान मालिक को दी गई। किसी ने कमरे में झांककर देखा तो किरण की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।

पुलिस ने छात्रा की मौत की जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने छात्रा की मौत की जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक डायरी बरामद किया था। सुसाइड नोट में उसने मां-पिता समेत अपने चार भाईयों से माफी मांगी थी। इसके साथ ही जिस लड़के को वह चाहती है, उसका कई लड़कियों से संबंध होने की बात लिखी थी।

पुलिस को जांच में पता चला कि युवती का रायगढ़ निवासी राजू सारथी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दूर का रिश्तेदार भी है। कुछ दिन पहले युवक ने किरण को छोड़ दिया था। इससे वह परेशान रह रही थी। परिजनों ने युवक के खिलाफ बयान दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने राजू सारथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

पढ़ाई में तेज थी किरण, धोखा सहन नहीं कर पाई

टीआई के मुताबिक परिजनों ने अपने बयान में बताया कि किरण पढ़ाई में होनहार थी। पुलिस की जांच और परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि पढ़ाई के अलावा उसका ध्यान अन्य चीजों के तरफ नहीं रहा। पढ़ाई के दौरान ही उसकी दोस्ती राजू से हो गई। राजू ने उसे धोखा दिया तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसके कारण ही उसने आत्महत्या कर ली

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here