174
views
views
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके:अंबिकापुर से 132 KM दूर MP का सिंगरौली था केंद्र; रिएक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके:अंबिकापुर से 132 KM दूर MP का सिंगरौली था केंद्र; रिएक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 3.3 नापी गई है। दोपहर को 2.50 मिनट में भूकंप आया। इसका केंद्र 132 KM मध्यप्रदेश के सिंगरौली में था। हालांकि 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है। जुलाई 2022 से सरगुजा संभाग में 6 बार भूकंप आया है।
अंबिकापुर में 4 महीने पहले भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी। सरगुजा संभाग भूकंप के लिहाज से फाल्ट जोन में माना जाता है।

