208
views
views
'गे' वकील को CRPF जवान ने दिया धोखा:रायपुर में कहा- मैंने पत्नी-बच्चों को छोड़ा, उसने दूसरे पुरुष के लिए मुझे छोड़ दिया
'गे' वकील को CRPF जवान ने दिया धोखा:रायपुर में कहा- मैंने पत्नी-बच्चों को छोड़ा, उसने दूसरे पुरुष के लिए मुझे छोड़ दिया
छत्तीसगढ़ में समलैंगिक रिश्तों में एक वकील धोखाधड़ी का शिकार हो गया। रायपुर के शादीशुदा वकील को CRPF जवान से प्यार हो गया। उसके लिए वकील ने अपनी पत्नी-बच्चों को भी छोड़ दिया। आरोप है कि CRPF जवान किसी और पुरुष के लिए उसे धोखा देकर भाग गया। वकील ने शिकायत CRPF में की है।
बातचीत में वकील ने बताया कि करीब 3 साल पहले 7 अप्रैल 2020 को उसकी मुलाकात एक गे सोशल नेटवर्क ऐप पर CRPF जवान से हुई थी। इसके बाद दोनों पहली बार महासमुंद में मिले। इसके बाद दोनों लगातार मिलने लगे और उनके बीच प्यार हो गया।