Vijay Dubey (Editor in Chief)
+91-7999704464
Abhishekk Singh Anant (Reporter)
Contact for News & Advertisements
menu
AWESOME! NICE LOVED LOL FUNNY FAIL! OMG! EW!
छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0% पहुंची:​​​​​​​रविवार को नहीं मिला कोई नया मरीज, प्रदेश में 8 एक्टिव केस
छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0% पहुंची:​​​​​​​रविवार को नहीं मिला कोई नया मरीज, प्रदेश में 8 एक्टिव केस

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0% पहुंची:​​​​​​​रविवार को नहीं मिला कोई नया मरीज, प्रदेश में 8 एक्टिव केस

छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 837 लोगों की जांच की थी। इससे पहले शनिवार को रायपुर में 2 और दुर्ग में 1 पॉजिटिव मरीज मिले थे। वर्तमान में प्रदेश में 8 एक्टिव केस है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0% है।

 

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड की जांच शुरू कर दी है। कोविड से निपटने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टर और CMHO की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे।

इन जिलाें में एक्टिव केस

जिला कोरोना पॉजिटिव केस
रायपुर 04
बिलासपुर 01
दुर्ग 02
कांकेर 01

लक्षण दिखे तो यहां करवाए जांच

सर्दी खांसी बुखार या कोरोना से संबंधित कुछ लक्षण नजर आते हैं, तो अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गई है।

 

YOUR REACTION?

Contact us for Website, Software & Android App development : Click Here