views
जेठ ने बहू को जिंदा जलाया, VIDEO:रॉड लेकर खड़ा रहा, ताकि कोई बचाने न आए; बोला- कैरेक्टर खराब था
रतलाम में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को पहले तो रॉड से पीटा, इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला। महिला दौड़कर घर से बाहर निकली और मदद मांगने लगी। आरोपी जेठ वहीं रॉड लेकर खड़ा हो गया, ताकि कोई मदद के लिए पास न आ सके। काफी देर तक तड़पने के बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात ढोढर में शनिवार 23 दिसंबर सुबह की है। पुलिस ने आरोपी सुरेश राठौड़ (40) को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी को बहू के कैरेक्टर पर शक था। वह उसे अपने छोटे भाई (महिला के पति) की मौत का जिम्मेदार मानता था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा, 'बहू निर्मला (33) की वजह से जून में छोटे भाई प्रकाश राठौड़ (37) ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। वह प्राइवेट स्कूल में टीचर था। ढोढर के ही एक जूता-चप्पल व्यवसायी का बहू के घर आना-जाना था। उसके साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या करवा दी।'
हालांकि, महिला के मायके वालों ने प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
